Nobel Prize 2022: साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस साल फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स (Annie Ernaux) को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। दरअसल, नोबेल कमेटी की ओर से कहा गया कि एनी का काम तुलना से परे है। उनका साहित्य साफ-सुथरा सरल भाषा में लिखा होता है।
Nobel Prize 2022: कौन हैं एनी एनॉक्स?
एनी एनॉक्स का शुरुआती जीवन काफी परिश्रम भरा था। वे शुरू से अपने लेखन में विभिन्न तरीकों से लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर फैली असमानताओं पर लिखती रही हैं। दरअसल, एनी एनॉक्स का मानना है कि लेखन वास्तव में एक राजनीतिक कार्य है, इसको समाजिक असमानताओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। भाषा को एक चाकू की तरह इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कल्पना के पर्दों को फाड़ा जा सकता है।
Nobel Prize: साल 2021 में तंजानिया के उपन्यासकार को मिला था नोबेल
साल 2021 में तंजानिया के उपन्यासकार Abdulrazak Gurnah को साहित्य के क्षेत्र में 2021 के Nobel Prize से सम्मानित किया गया है। अब्दुलरजाक गुरनाह को यह पुरस्कार उपनिवेशवाद के प्रभावों को पूरी निष्ठा और सहानुभूति से दिखाने और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच के अंतर में शरणार्थी के भाग्य का निर्धारण करने के लिए दिया गया था।

तीन क्षेत्रों में मिल चुका है Nobel
3 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 4 अक्टूबर को फिजिक्स में 3 वैज्ञानिकों एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) का नाम शामिल है। 5 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार यानी 07 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। वहीं, अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर यानी सोमवार को की जाएगी।
संबंधित खबरें:
Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल प्राइज…
Nobel Prize For Physics: भौतिकी में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा पुरस्कार